History most important facts - भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण तथ्य
History most important facts - भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण तथ्य
1. सैय्यद वंश का संस्थापक कौन था ?- खिज्र खां
2. खिज्र खां दिल्ली के राजगद्दी पर अपना अधिकार कब जमाया ?
- 1414 ई.
3. खिज्र खां स्वयं को किस उपाधि से संतुष्ट रखा ?
- रैयत-ए-आला
4. तैमुर लंग भारत से वापस जाते समय मुल्तान, लाहौर और दीपालपुर
शासक किसे नियुक्त किया था ?
-खिज्र खां
5. तैमुर लंग का सेनापति कौन था ?
- खिज्र खां
6. खिज्र खां द्वारा जारी सिक्को पर किस सुल्तानों का नाम खुदवाया था ?
- तुगलक सुल्तानों का
7. खिज्र खां के विषय में फरिश्ता ने क्या लिखा हैं ?
- वह एक न्यायप्रिय और उदार शासक था
8. खिज्र खां की मृत्यु कब हुई /
- 20 मई, 1421
मुबारक शाह
9. खिज्र खां का उत्तराधिकारी कौन बना ?
- मुबारक शाह
10. मुबारक शाह कौन था ?
- खिज्र खां का पुत्र
11. मुबारक शाह कौनसी उपाधि धारण किया ?
- शाह
12. मुबारक शाह दिल्ली की गद्दी पर कब बैठा ?
- 1421 ई.
13. मुबारक शाह के दरबार में प्रमुख विद्वान् कौन थे ?
- याहिया बिन अहमद सरहिन्दी
14. याहिया बिन अहमद सरहिन्दी की प्रमुख रचना का नाम क्या हैं ?
- तारीख-ए-मुबारकशाही
15. मुबारक शाह यमुना नदी के तट पर किस नगर को बसाया था ?
- मुबारकाबाद
16. मुबारक शाह की हत्या कब हुई ?
- 19 फरवरी, 1434
17. मुबारक शाह की हत्या किसने की ?
- सखर-उल-मुल्क
18. सखर-उल-मुल्क कौन था ?
- मुबारकशाह का वजीर
19. मुबारकशाह का उत्तराधिकारी कौन बना ?
- मुहम्मद बिन फरीद खां
20. मुहम्मद बिन फरीद खां, मुबारकशाह का कौन था ?
- भतीजा
21. मुहम्मद बिन फरीद खां किस नाम से दिल्ली की गद्दी पर बैठा ?
- मुहम्मदशाह
22. मुहम्मदशाह की मृत्यु कब हुई ?
- 1445 ई.
अलाउद्दीन आलमशाह
23. मुहम्मद शाह का उत्तराधिकारी कौन बना ?
- उसका पुत्र अलाउद्दीन आलमशाह
24. सैय्यद वंश का अंतिम शासक कौन था ?
- अलाउद्दीन आलमशाह
25. अलाउद्दीन आलमशाह के वजीर का नाम क्या था ?
- हमीद खां
26. अलाउद्दीन आलमशाह किस कारण दिल्ली छोड़कर बदायूं भाग गया ?
- हमीद खां के षड्यंत्र रचने के कारण
27. किसने 1451 ई. में हमीद खां का क़त्ल कर दिया ?
- बहलोल लोदी
28. बहलोल लोदी दिल्ली की गद्दी को हासिल किया ?
- 1451 ई.
29. अलाउद्दीन आलमशाह की मृत्यु कब हुई ?
- 1476 ई.
30. सैय्यद वंश का शासन काल कितने वर्षों का रहा ?
- 37 वर्ष
फिरोजशाह तुगलक
1.फिरोजशाह तुगलक का प्रथम राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ ?
- 20 मार्च, 1351, सिन्ध के पास
2. फिरोजशाह का दूसरा राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ ?
- दिल्ली में अगस्त 1351 ई.
3. फिरोजशाह का मुहम्मद बिन से किस प्रकार का सम्बन्ध था ?
- चचेरा भाई का
4. ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ का रचना किसने की हैं ?
- फिरोजशाह
5. ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ रचना से किसके शासनकाल की जानकारी मिलती हैं ?
- फिरोजशाह
6. फिरोजशाह की माँ का नाम क्या था ?
- बीबी जैला
7. बीबी जैला किस राजपूत सरदार की पुत्री थी ?
- रणमल
8. फिरोजशाह को खलीफा ने किस उपाधि से नवाजा था ?
- कासिम अमीर उल मोममीन
9. फिरोजशाह ने कितने कष्टदायक करों से जनता को राहत दी थी ?
- 24
10. किस मुसलमान शासक ने ब्राह्मणों पर जजिया कर लेना आरम्भ किया ?
- फिरोजशाह
11. फिरोजशाह कितने बड़ी नहरों का निर्माण करवाया था ?
- 5
12. फिरोजशाह कितने नये नगरों की स्थापना की थी ?
- 300
13. प्रमुख नगर फतेहाबाद,फिरोजपुर, जौनपुर, हिसार और फिरोजाबाद(दिल्ली) की
स्थापना किसने की थी ?
-फिरोजशाह
14. वह प्रथम सुलतान कौन था, जिसने हजयात्रियों के लिए राजकीय खर्च
पर हज-यात्रा की व्यवस्था करवायी थी ?
-फिरोजशाह
15. किसके शासनकाल में मेरठ और खिज्राबाद से सम्राट अशोक के दो स्तम्भों
को मंगवाकर दिल्ली में स्थापित किया था ?
-फिरोजशाह
16. चाँदी और तांबे के मिश्रण से बनाये गये सिक्कों को क्या कहा जाता था ?
- अद्धा और विख
17. मुस्लिम महिलाओं, विधवाओं लड़कियों की मदद के लिए किस नये
विभाग की स्थापना की थी ?
-दीवान-ए-खैरात
17. ज्वालामुखी मंदिर के पुस्तकालय से लुटे गये ग्रंथो को फारसी के किस
विद्वान से अनुवाद करवाया था ?
-अपाउद्दीन
18. सल्तनतकालीन सुल्तानों के शासन काल में सर्वाधिक दासों की संख्या
किसके शासन में थी ?
-फिरोजशाह
19. फिरोजशाह के शासन काल में दासों की संख्या कितनी थी ?
- 1,80,000
20. फिरोजशाह के दरबार में राजकीय संरक्षण पाने वाले विद्वान कौन-कौन थे ?
- जियाउद्दीन बरनी और शम्स-ए-शिराज अफिक
21. जियाउद्दीन बरनी की प्रमुख कृति का नाम क्या हैं
- तारीख-ए-फिरोजशाही और फतवा-ए-जहाँदारी
22. फिरोजशाह ने जाजनगर(उड़ीसा) पर आक्रमण कब किया ?
- 1360 ई.
23. फिरोजशाह ने जाजनगर पर आक्रमण कर किस शासक को हराया था
- भानुदेव तृतीय
24. फिरोजशाह ने जाजनगर पर आक्रमण कर पुरी की किस मंदिर को
विध्वंस कर दिया था ?
-जगन्नाथ मंदिर
25. फिरोजशाह ने नगरकोट पर कब आक्रमण किया था ?
- 1361 ई.
26. फिरोजशाह ने नगरकोट के किस मंदिर को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया थ ?
- ज्वालामुखी मंदिर
27. फिरोजशाह ने गरीबों का मुफ्त इलाज के लिए किस नाम से राजकीय
अस्पताल का निर्माण करवाया था ?
-दारुल-शफा
28. फिरोजशाह कितने मदरसों की स्थापना करवायी थी ?
- 13
29. फिरोजशाह ने इस्लाम न स्वीकार करने वाले को क्या कहा था ?
- जिम्मी
30. दिल्ली में कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
- फिरोजशाह
31. फिरोजशाह द्वारा जारी किये सिक्कों पर क्या अंकित करवाया था ?
- ‘खलीफा’ और फतह खां
32. फिरोजशाह के पुत्र एवं उसके उत्तराधिकारी का नाम क्या था ?
- फतह खां
33. फिरोजशाह के प्रधानमंत्री का नाम क्या था ?
- खान-ए-जहाँ मकबूल
34. फिरोजशाह के सफलताओं का श्रेय इतिहासकार किसे देते हैं ?
- खान-ए-जहाँ मकबूल
35. किस प्रसिद्ध इतिहासज्ञ ने फिरोजशाह तुगलक को ‘सल्तनत युग
का अकबर’ कह कर सम्मानित दर्जा प्रदान किया हैं ?
-एलफिन्सटन और हेनरी इलिएट
36. फिरोजशाह तुगलक की मृत्यु कब हुई ?
- 1388 ई.
37. फिरोजशाह के मृत्यु के बाद उसका उत्तराधिकारी कौन बना ?
- तुगलकशाह
38. तुगलकशाह कौन था ?
- फतह खां का पुत्र
39. तुगलकशाह गद्दी पर किसकी उपाधि के साथ बैठा था ?
- गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय
40. तुगलकशाह किस प्रवृति का था ?
- विलासी प्रवृति
41. तुगलकशाह की मृत्यु कब और किसने की ?
- 1389 ई. को सरदारों ने की
42. तुगलकशाह का उत्तराधिकारी कौन बना ?
- फिरोजशाह का पौत्र जफ़र खां का पुत्र
43. जफ़र खां के पुत्र का नाम क्या था ?
- अबू वक्र
44. अबू वक्र दिल्ली का सुल्तान कब बना ?
- 1389 ई.
45. अबू वक्र को गद्दी से कब अपदस्थ कर दिया गया ?
- 1390 ई.
46. अबू वक्र को किसने अपदस्थ कर दिया ?
- शहजादा मुहम्मद
47. अबू वक्र के बाद किसे दिल्ली की राजगद्दी सौंप दिया गया ?
- नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह
48. नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह का शासनकाल कब से कब तक रहा ?
- 1390 से 1394 ई.
49. नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना ?
- नासिरुद्दीन महमूदशाह
50. नासिरुद्दीन महमूदशाह, नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह का कौन था ?
- छोटा पुत्र
51. तुगलक वंश का आखिरी सुल्तान कौन था ?
- नासिरुद्दीन महमूदशाह
52. नासिरुद्दीन महमूदशाह का शासन-क्षेत्र दिल्ली से कहाँ तक सीमित रह गया ?
- दिल्ली से पालम तक
53. तैमुर लंग दिल्ली पर धावा कब किया ?
- 1398 ई.
54. तैमुर लंग किसके शासनकाल में दिल्ली पर धावा बोला ?
- नासिरुद्दीन महमूदशाह
55. दिल्ली से लौटते समय तैमुर लंग ने अपने विजित प्रदेशों का
राज्यपाल किसे बनाया ?
-खिज्रखां
56. तैमुर के जाने के बाद नासिरुद्दीन महमूदशाह ने किसके मदद से दिल्ली
पर पुनः अपना अधिकार प्राप्त कर लिया ?
-मल्लू इकबाल
57. मल्लू इकबाल कौन था ?
- नासिरुद्दीन महमूदशाह का वजीर
58. मल्लू इकबाल की मृत्यु किसने की ?
- खिज्र खां
59. खिज्र खां के मृत्यु के बाद नासिरुद्दीन ने दिल्ली की सत्ता किसे सौप दिया ?
- दौलत खां लोदी
60. दौलत खां लोदी कौन था ?
- एक अफगान सरदार
61. नासिरुद्दीन महमूदशाह की मृत्यु कब हुई ?
- 1412 ई.
62. सन् 1413 ई. में दिल्ली के सत्ता के लिए किसके बीच युद्ध हुआ ?
- दौलत खां लोदी और खिज्र खां
63. इस युद्ध में कौन विजयी रहा ?
- खिज्र खां
64. इस युद्ध के बाद किस वंश की नीव रखी गयी ?
- सैयद वंश
History most important facts - भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण तथ्य
Comments
Post a Comment