History most important questions - भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

History most important questions - भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न


रजिया सुल्तान
1.रजिया को सुल्तान के पद पर किसने बिठाया ?
 - तुर्की अमीरों ने
2. रजिया ‘सुल्तान’ के पद पर कब बैठी ?
 - 1236 ई.
3. रजिया किस प्रथा को त्याग कर पुरुषो की तरह चोगा (काबा) और टोपी पहनकर
   राजदरबार जाना शुरू किया ?
-    पर्दा प्रथा
4. प्रथम महिला तुर्क शासिका कौन थी ?
 - रजिया सुल्तान
5. रजिया ने किसे ‘अमीरे हाजिब’ बनाया ?
 - इख्तियारुद्दीन ऐतगीन
6. रजिया ने किसे ‘अमीर-ए-आखुर’ (घोड़े का सरदार) नियुक्त किया ?
 - जमालुद्दीन याकूत
7. रजिया ने ‘नायब-ए-ममलिकत’ किसे बनाया ?
 - जमालुद्दीन याकूत
8. रजिया को दिल्ली की गद्दी से किसने हटाया ?
 - तुर्क अमीरों ने
9. रजिया को दिल्ली की गद्दी से तुर्क अमीरों ने क्यों हटाया ?
 - किसी गैर तुर्क को सामंत बनाने के कारण
10. रजिया को गद्दी से हटाने के बाद दिल्ली की गद्दी पर किसे बिठाया गया ?
 - मुईजुद्दीन बहरामशाह को
11. गद्दी से हटाये जाने के बाद रजिया ने किससे निकाह किया ?
 - अल्तुनिया से
12. रजिया की हत्या कहाँ और किसने किया ?
 - कैथल के पास, हिन्दू डाकुओं ने
13. रजिया की हत्या कब हुई ?
 - 13 अक्तूबर, 1240 ई.
मुईजुद्दीन बहरामशाह
14. बहरामशाह ने सुल्तान के अधिकार को कम करने के लिए किस पद को बनाया ?
 - नाइब
15. बहरामशाह ने नाइब के पद पर सर्वप्रथम किसे बैठाया ?
 - मलिक इख्तियारुद्दीन
16. बहराम शाह की हत्या कब और किसने की ?
 - तुर्क सरदारों ने, मई, 1242 ई.
17. 1242 में तुर्क सरदारों ने किसे दिल्ली का सुल्तान बनाया ?
 - बहरामशाह के पौत्र (पोते) अलाउद्दीन मसूदशाह
18. किसने षड्यंत्र रचकर 1246 ई. में अलाउद्दीन को सुल्तान पद हटा दिया ?
 - बलबन ने
नासिरुद्दीन महमूद
19. बलबन ने अलाउद्दीन को हटाने के बाद दिल्ली का सुल्तान किसे बनाया ?
 - नासिरुद्दीन महमूद
20. कौन ऐसा अकेला सुल्तान था जो टोपियाँ सीकर अपना जीवन-निर्वाह करता था ?
 - नासिरुद्दीन महमूद
21. नासिरुद्दीन का विवाह कब हुआ ?
 - 1249 ई.
22. नासिरुद्दीन का विवाह किसके साथ हुआ था ?
 - बलबन के पुत्री के साथ
23. बलबन का वास्तविक नाम क्या था ?
 - बहाउद्दीन
24. बलबन किसका गुलाम था ?
 - इल्तुतमिश का
25. भारतीय इतिहास में ‘दरवेश राजा’ के नाम से किसे जाना जाता था ?
 - नासिरुद्दीन को
26. ‘उलुग खां’ की उपाधि नासिरुद्दीन ने किसे प्रदान किया ?
 - बलबन को
27. नासिरुद्दीन के शासनकाल में किस मंगोल आक्रमणकारी ने भारत पर आक्रमण किया था ?
 - हलाकू
28. तुर्कान-ए-चिहलगानी’ का विनाश किसने किया था ?
 - बलबन
29. नासिरुद्दीन की अकस्मात् मृत्यु कब हुई ?
 - 1266 ई.
30. नासिरुद्दीन का उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - बलबन

कुतुबुद्दीन ऐबक :

1.गुलाम वंश की स्थापना कब हुई थी ?
 - 1206 ई.
2. गुलाम वंश की स्थापना किसने किया था ?
 - कुतुबुद्दीन ऐबक
3. कुतुबुद्दीन ऐबक की उदारता व दानी प्रवृति के कारण कौनसी उपाधि दी गई थी ?
 - ‘लाखबख्श’ (लाखों का दान करने वाला)
4. दिल्ली में ‘कुतुबमीनार’ की नीव किसने डाली थी ?
 - कुतुबुद्दीन ऐबक
5. ‘कुतुबमीनार’ का नाम किस प्रसिद्ध सूफी संत के नाम पर रखा गया था ?
 - कुतुबद्दीन बख्तियार काकी
6. दिल्ली में ‘कुवत-उल-इस्लाम’ और अजमेर में ‘ढाई दिन का झोंपड़ी’ नामक
   मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
-    कुतुबुद्दीन ऐबक
7. मुहम्मद गोरी ने किस उपाधि से कुतुबुद्दीन ऐबक को नवाजा था ?
 - मलिक
8. ताजुल-मुहासिर नामक ग्रन्थ की रचना किसने की थी ?
 - हसन निजामी
9. प्राचीन नालंदा विश्वविधालय को किसने ध्वस्त कर दिया था ?
 - बख्तियार खिजली
10. कुतुबुद्दीन ऐबक के सेनापति का नाम क्या था ?
 - बख्तियार खिजली
11. कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कब हुई ?
 - 1210 ई.
12. कुतुबुद्दीन ऐबक की किस प्रकार हुई थी ?
 - चौगान (पोलो) खेल को खेलने के दौरान घोड़े से गिरकर
13. कुतुबुद्दीन ऐबक को कहाँ दफनाया गया ?
 - लाहौर
आरामशाह :
14. कुतुबुद्दीन ऐबक का उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - आरामशाह
15. आरामशाह कितने दिनों के लिए शासक बना ?
 - 8 माह
इल्तुतमिश :
16. आरामशाह की हत्या किसने की ?
 - इल्तुतमिश
17. इल्तुतमिश ‘कुतुबुद्दीन ऐबक’ का कौन था ?
 - दामाद
नोट:- पहले वह ऐबक का गुलाम था बाद में उसका दामाद बना
18. इल्तुतमिश कहाँ का रहने वाला था ?
 - तुर्किस्तान (तुर्क)
19. इल्तुतमिश किस जाति का था ?
 - इल्बारी जाति का तुर्क
20. कुतुबुद्दीन ऐबक के मृत्यु के समय बदायूँ का गवर्नर कौन था ?
 - इल्तुतमिश
21. इल्तुतमिश ने अपनी राजधानी लाहौर से स्थानान्तरित कर कहा ले गया ?
 - दिल्ली
22. इल्तुतमिश दिल्ली का सुल्तान किस नाम से बना था ?
 - शम्सुद्दीन
23. कुतुबमीनार के अधूरे निर्माण को किसने पूरा करवाया था ?
 - इल्तुतमिश
24. वह प्रथम शासक कौन था जिसे 1229 ई. में बगदाद के खलीफा से सुल्तान
    के पद की वैधानिक स्वीकृति मिली थी ?
-    इल्तुतमिश
25. ‘चालीस सरदारों का एक गुट’ किसने बनाया था ?
 - इल्तुतमिश ने
26. ‘चालीस सरदारों का एक गुट’ किस नाम से जाना जाता हैं ?
 - ‘तुर्कान-ए-चिहलगानी’ अथवा ‘चारगान’
27. प्रथम तुर्क शासक कौन था जिसने सोने के शुद्ध अरबी सिक्के चलवाया था ?
 - इल्तुतमिश
28. चाँदी का टंका तथा तांबे का जीतल किसने चलवाया था ?
 - इल्तुतमिश
29. स्वयं को ‘नासिर-उल-मोमीन’ किसने घोषित किया था ?
 - इल्तुतमिश
30. ‘इक्ता प्रणाली’ का प्रचलन किसने शुरू किया था ?
 - इल्तुतमिश
31. इल्तुतमिश के दरबार में रहने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार का नाम क्या था ?
 - मिन्हाज-उस-सिराज
32. ‘तबकात-ए-नासिरी’ की रचना किसने की थी ?
 - मिन्हाज-उस-सिराज
33. ‘नासिरुद्दीन महमूद का मकबरा’ (सुल्तानगढ़ी) का निर्माण किसने करवाया था ?
 - इल्तुतमिश
34. नासिरुद्दीन महमूद कौन था ?
 - इल्तुतमिश का पुत्र     
35. ‘नासिरुद्दीन महमूद का मकबरा’ कब बना था ?
 - 1231-32 ई.
36. भारत में प्रथम मकबरा बनाने का श्रेय किसे दिया जाता हैं ?
 - इल्तुतमिश
37. बदायूँ में ‘जामा मस्जिद’ और अजमेर में ‘मस्जिद’ किसने बनवाया था ?
 - इल्तुतमिश
38. ‘अतारकिन का दरवाजा’ का निर्माण किसने करवाया था ?
 - इल्तुतमिश
39. इल्तुतमिश की मृत्यु कब हुई ?
 - 1236 ई.
40. इल्तुतमिश का मकबरा कहाँ स्थित हैं ?
 - दिल्ली
41. इल्तुतमिश के मृत्यु के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना ?
 - रुक्नुद्दीन फिरोज
42. रुक्नुद्दीन फिरोज ‘इल्तुतमिश’ का कौन था ?
 - बड़ा पुत्र
43. रुक्नुद्दीन का शासन कार्य कौन चलाती थी ?
 - उसकी माँ शाह तुर्कान
44. रुक्नुद्दीन को गद्दी से किसने हटाया ?
 - तुर्की अमीरों ने

Comments

Popular posts from this blog

भारत के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एवं उसके सूची - Folk dance and its list of different states of India

History most important questions - भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न